ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, गंगा नदी से बरामद हुई लाश

VAISHALI: वैशाली के महनार में दहेज दानवों ने फिर एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया। मृतका की लाश सतिहारा गंगा घाट से पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना से पर

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, गंगा नदी से बरामद हुई लाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के महनार में दहेज दानवों ने फिर एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया। मृतका की लाश सतिहारा गंगा घाट से पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतका प्रीति कुमारी के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि टीसीऔता थाना क्षेत्र के नारीमहथी निवासी मोहन पासवान की पुत्री प्रीति कुमारी की शादी 2 महीने पुर्व सहदेई ओपी क्षेत्र के चकेयाज गांव निवासी अदालत पासवान के पुत्र राहुल पासवान के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। 


शादी के दौरान लड़की पक्ष से उपहार स्वरूप सामान दी गई थी। बावजूद भी लड़के पक्ष से सोने की चैन और पचास हजार रुपया कैश की मांग कर रहे थे। डिमांड पूरा नहीं होने पर नवविवाहिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया। 


गंगा नदी में शव होने की सूचना पर पहुंची महनार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है इधर आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता