ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

दहेज के लिए महिला की हत्या, रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने मार डाला

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दहेज़ के लिए ससुराल वालों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या की खबर जैसे ही इलाके में फैली तो सनसनी म

दहेज के लिए महिला की हत्या, रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने मार डाला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दहेज़ के लिए ससुराल वालों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या की खबर जैसे ही इलाके में फैली तो सनसनी मच गई. परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना मटिहानी थाना के जिल्ला गांव की बताई जा रही है. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मामले की जांच चल रही है. मृतका की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के रहने वाले भूलू पासवान की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की गई है.


मृतका के मायके वालों ने बताया कि कुछ सालों पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी कराई थी. शादी के कुछ समय तक तो साड़ी चीजें ठीक चल रही थी लेकिन फिर अचानक उसके ससुराल वालों ने उसे पैसे के लिए परेशान करना और मारपीट करनी शुरू कर दी. आखिरकार जब मृतका उन्हें पैसे नहीं दे पाई तो उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. 


मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने उसके गले में फांसी का फंदा लगा दिया. परिजनों ने मृतका की हत्या की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं मायके वालों द्वारा सौरल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता