Hindi News / news / दहेज़ के लिए महिला की हत्या, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

दहेज़ के लिए महिला की हत्या, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Aug 04, 2022, 10:54:54 AM

दहेज़ के लिए महिला की हत्या, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

- फ़ोटो

BAGHA : बिहार में दहेज़ को लेकर हत्या के मामले अब भी कम नहीं हुए हैं। इसके लिए सरकार तरह-तरह की योजना चला रही है, लेकिन राज्य में इसका खास असर होते नहीं दिख रहा। ताज़ा मामला बगहा का है, जहां दहेज़ के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ रामनगर के लंगडा दिउलवा गांव के रहने वाले भुवाल साह की बेटी की शादी 4 साल पहले बगहा के कैलाश नगर में भोला साह से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि संतान नहीं होने के कारण ससुरालवाले महिला का लगातार शोषण कर रहे थे। साथ ही वे दहेज की भी मांग कर रहे थे।



धीरे-धीरे ये विवाद बढ़ता चला गया। हद तो तब हो गई, जब ससुराल वालों ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पति समेत सास ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अब आगे की कार्रवाई जारी है।