1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 08, 2019, 10:51:14 AM
- फ़ोटो
DESK: डीएलएड में नामांकन से वंचित छात्रों के लिए खुशखबरी है. शिक्षा विभाग ने नामांकन अवधि में विस्तार करने का निर्देश दिया है. जिसको लेकर सभी डाइट,पीटीसी और संबंधित प्रशिक्षण संस्थान को पत्र जारी कर रिक्त सीटों पर नामांकन करने का आदेश दिया है. शोध एवं प्रशिक्षण के निदेशक की ओर से जारी पत्र में प्रशिक्षण संस्थानों को साफ तौर पर य ह निर्देश दिया गया है कि 25 जुलाई 2019 तक अभ्यर्थियों का काउंसलिंग कराकर रिक्त सीटों को भरा जाए. साथ ही इसकी सूचना ई-मेल के माध्यम से दिए जाने का निर्देश भी दिया गया है