ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

क्रिकेट खेलने वाले RJD विधायक पर केस, लॉकडाउन तोड़ने का मामला

BUXAR : क्रिकेट खेलने वाले आरजेडी विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बक्सर के ब्रह्मपुर से विधायक के शंभूनाथ सिंह यादव के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लं

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BUXAR : क्रिकेट खेलने वाले आरजेडी विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बक्सर के ब्रह्मपुर से विधायक के शंभूनाथ सिंह यादव के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो दिन पहले आरजेडी विधायक क्रिकेट खेलते नजर आए थे। एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक और उनके समर्थकों के साथ-साथ आयोजकों को मिलाकर कुल 25 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 


आरजेडी विधायक गंगौली गांव में क्रिकेट मैच का उद्घाटन करने पहुंचे थे जहां उन्होंने खुद बल्लेबाजी की थी। बल्लेबाजी के दौरान आरजेडी विधायक गिर भी पड़े थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के आधार पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डुमरांव के एसडीएम ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।


लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज होने के बाद अब आरजेडी विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खास तौर पर विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उनके खिलाफ एक नया कानूनी मामला खड़ा हो गया है।

टैग्स