1st Bihar Published by: Updated Mar 16, 2020, 4:20:42 PM
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में भारी दहशत के बीच मुजफ्फरपुर की कोर्ट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत में चीन के राजदूत सुन वेदोंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मुकदमे में दोनों पर कोरोना वायरस फैलना की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. मुजफ्फरपुर के सीजेएम 11 अप्रैल को इस मामले सुनवाई पर सुनवाई करेंगे.
कोरोना वायरस फैलाने का आरोप
मजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में दायर इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत में चीन के राजदूत सुन वेदोंग ने कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रची. इसके कारण ही पूरी दुनिया तबाह हो गयी है. हजारों लोगों की मौत हो गयी है और दुनिया भर में दहशत का माहौल है. मामले पर सुनवाई 11 अप्रैल को होगी.
हालांकि इस मुकदमे को सुर्खियां बटोरने का ही एक जरिया माना जा सकता है. ये देखना दिलचस्प होगा कि मुजफ्फरपुर कोर्ट एक दूसरे देश के राष्ट्रपति और राजदूत पर कैसे सुनवाई करती है. उधर कोरोना वायरस को लेकर देश भर में दहशत का आलम है. केंद्र सरकार के मुताबिक भारत में 17 विदेशी नागरिकों के साथ कुल 110 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. सैकड़ों की तादाद में लोगों के वायरस से संक्रमित होने की भी आशंका हैं, सरकार उनके ब्लड सैंपल की जांच करा रही है.