ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

सुशील मोदी से चूक हुई और तेजस्वी ने लपक लिया, कोरोना जांच के आंकड़ों को लेकर सियासत

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर मुद्दे पर एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े नजर आते हैं। कोरोना वायरस के बीच भी दोनों नेताओं के बीच सिया

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर मुद्दे पर एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े नजर आते हैं। कोरोना वायरस के बीच भी दोनों नेताओं के बीच सियासी तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना वायरस के जांच के आंकड़ों को लेकर आज सुशील कुमार मोदी ने जो जानकारी साझा की उसमें चूक देखने को मिली जिसके बाद तेजस्वी यादव ने इस मामले को लपक लिया।  


दरअसल सुशील मोदी की तरफ से यह दावा किया गया कि बिहार में कोरोना के 50000 सैंपल टेस्ट कराए जा चुके हैं हालांकि सुशील मोदी के कार्यालय की तरफ से तुरंत इसको सुधारने की पहल की गई लेकिन बावजूद इसके तेजस्वी यादव ने उन्हें इस मामले पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी को घेर लिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर गैर जिम्मेदार होने और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा है कि सरकार का आंकड़ा कहता है कि बिहार में अब तक 5457 टेस्ट हुए हैं और सुशील मोदी कह रहे हैं कि 50,000 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। 


डिप्टी सीएम सुशील मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तकरार कोई नई बात नहीं है लेकिन कोरोना महामारी के बीच उसपर हो रही सियासत लोगों को रास नहीं आ रहा है।

टैग्स