ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार : कोरोना से मुखिया की मौत के बाद पत्नी ने की खुदकुशी, कई दिनों से डिप्रेशन में थी

SAMASTIPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि कोरोना से पति की मौत के बाद वह

बिहार : कोरोना से मुखिया की मौत के बाद पत्नी ने की खुदकुशी, कई दिनों से डिप्रेशन में थी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि कोरोना से पति की मौत के बाद वह अक्सर डिप्रेशन में रहती थी. इस घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


घटना दलसिंहसराय प्रखंड की है. मृतक महिला सिपाही 31 वर्षीय रीता कुमारी है. जानकरी के अनुसार, नगरगामा पंचायत के मुखिया मंजीत कुमार की कोरोना से मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही उसकी पत्नी और महिला सिपाही रीता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे दारोगा आफताब अहमद खां ने शव को कब्जे में ले लिया. मृतका रीता कुमारी सहरसा में कार्यरत थीं. उसको डेढ़ माह का एक बच्चा भी है. अभी वह मैटरनिटी लीव पर थी.


घटना को लेकर मुखिया के बड़े भाई संजीव कुमार ने बताया कि मंजीत की मौत के बाद उनकी पत्नी बहुत ही डिप्रेशन में थी. बुधवार की सुबह भी वह अपने डेढ़ माह के बच्चे और मेरी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी. कुछ देर बाद ही जब बच्चे उससे अलग हुए तो वह कमरा बंद कर फिर सो गई. दोपहर में मेरी बेटी ने कमरा खुलवाने का काफी प्रयास किया. कमरा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे से झूल रही थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है.

टैग्स