1st Bihar Published by: Updated Mar 16, 2020, 11:23:47 AM
- फ़ोटो
PATNA : जेल में बंद एमएलसी रीतलाल यादव को कोरोना का डर सताने लगा है. कोरोना के खौफ से रीतलाल यादव जेल में ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहे हैं. विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने पहुंच रीतलाल यादव ने आज ये बातें बताईं.
बिधान परिषज पहुंचे एमएलसी रीतलाल यादव ने कहा कि वे जेल में बंद कैदियों को लेकर आज परिसद में आवाज उठाएंगे. जेल में बंद कैदियों को करोना से बचाव के लिए सरकार के तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है. जेल में बंद कैदी कोरोना के डर से न तो किसी से बात करते हैं और न ही खाना ढ़ंग से खा रहे हैं. लेकिन सरकार उनके लिए कुछ भी नहीं कर रही है.
इसके साथ ही रीतलाल यादव ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के साथ न्याययालय से मांग की है कि जेल में बंद बंदियों और कैदियों को उनकें जुर्म के हिसाव से पैरोल, प्रोविजन बेल और जमानत दी जाए जब तक कोरोना वायरस का भय बना हुआ है.