ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

कोरोना पर तेजस्वी के नए राग के बाद JDU का पलटवार, चार्टर प्लेन में बर्थडे मनाने वाले से अमीर कौन होगा

PATNA : कोरोना संकट के बीच अब तक आउट ऑफ फ्रेम दिख रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार की देर रात 2 मिनट 16 सेकेंड का दो वीडियो जारी कर कोरोना पर नया राग छेड़ दिया ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच अब तक आउट ऑफ फ्रेम दिख रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार की देर रात 2 मिनट 16 सेकेंड का दो वीडियो जारी कर कोरोना पर नया राग छेड़ दिया है. जारी किए गए वीडियो में तेजस्वी ने कोरोना महामारी फैलाने का ठीकरा अमीरों के माथे फोड़ा था.

 तेजस्वी के इस वीडियों पर जदयू ने पलटवार किया है. जदयू नेता निखिल मंडल ने ट्वीट कर तेजस्वी को  कोरोना संकट के बीच गरीब- अमीर की राजनीति बंद करने की सलाह दी है. निखिल मंडल ने ट्वीट कर लिखा कि ' अब भाई आपसे ज्यादा अमीर कौन होगा जो अपना जन्मदिन चार्टेड प्लेन पर मनाता है..!! शर्म करो और गरीब-अमीर की राजनीत करना बंद करो.! सरकार,आमिर,गरीब सभी लोग मदद कर रहे है सिवाय आपके जो बिहार प्रदेश के बाहर रहकर,रात के दो बजे,सामने लिखे पंक्ति को पढ़ कर घटिया राजनीत करना चाह रहा है..!!'




बता दें कि तेजस्वी ने अपने वीडियो में कहा था कि कोरोना जैसी बीमारी हवाई जहाज वाले लेकर आए हैं और भुगतना पैदल चलने वाले लोगों को पड़ रहा है. पासपोर्ट वाले लोग इसे लेकर आए और इसका खामियाजा बीपीएल राशन कार्ड वाले भुगत रहे हैं.  अमीरों की शान और शौकत के कारण बीमारी का हर्जाना बेचारे करोड़ों गरीब लोग भुगत रहे हैं. जिसपर जदयू ने उन्हें घेरते हुए पलटवार किया है. 


टैग्स