ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

कोरोना को लेकर तरह-तरह की अफवाहें: रांची में एक दूसरे को सिंदूर लगाने लगीं महिलायें

RANCHI: कोरोना वायरस के खतरे के बीच लोगों के बीच तरह तरह की अफवाहें फैलायी जा रही हैं. रांची के कुछ हिस्सों में आज किसी ने अफवाह फैला दी कि महिलाओं को एक-दूसरे को सिंदूर लगाना

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

RANCHI: कोरोना वायरस के खतरे के बीच लोगों के बीच तरह तरह की अफवाहें फैलायी जा रही हैं. रांची के कुछ हिस्सों में आज किसी ने अफवाह फैला दी कि महिलाओं को एक-दूसरे को सिंदूर लगाना है वर्ना घऱ में अनहोनी जायेगी. प्रशासन ने बड़ी मशक्कत करके इस अफवाह पर काबू पाया.


सिंदूर लगाने की होड़

दरअसल रांची के पिठोरिया इलाके में कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि कोरोना के कहर से बचना है तो महिलायें एक-दूसरे को सिंदूर लगायें. जो ऐसा नहीं करेगा उसके घर में अनहोनी का खतरा होगा. इसके बाद महिलायें घर छोड़ कर निकल गयीं. इलाके की हर महिला घर-घर जाकर एक दूसरे को सिंदूर लगाने लगीं. इस अफवाह से अफरा-तफरी का भी माहौल हो गया.


प्रशासन हुआ हलकान

लॉक डाउन के बीच महिलाओं के घर से बाहर निकलने और दूसरे के साथ संपर्क में आने की खबर मिलने के बाद प्रशासन हलकान हो गया. पिठोरिया थाना प्रभारी विनोद राम दल-बल के साथ मोहल्ले में पहुंचे. उन्होंने लोगों को बहुत समझा बुझा कर घर वापस भेजा. पुलिस बल ने समझाया कि महिलायों के एक दूसरे से मिलने से कोरोना वायरस फैल सकता है.


गौरतलब है कि कोरोना के खतरे के बीच तरह तरह की अफवाहें फैलायी जा रही हैं. इससे पहले उत्तर प्रदेश के बिजनौर समेत कई जिलों में ये अफवाह फैल गयी कि अगर कोई सोया तो वो सोता ही रह जायेगा. शरारती तत्वों ने अफवाह फैलायी कि सोने वाले लोग पत्थर के बन जायेंगे. इसके बाद हड़कंप मच गया. गांव से लेकर शहर के लोग और शहरों में बड़ी तादाद में लोग घरों से बाहर निकल कर सडक पर आ गये. लोग एक-दूसरे को फोन करके नहीं सोने और जागते रहने की नसीहत देने लगे.


अफवाह फैलने के बाद घर से बाहर आये लोगों को वापस भेजने में प्रशासन के पसीने छूट गये. पुलिस और स्थानीय प्रशासन के लोगों ने घंटों कोशिश करके लोगों को घरों के अंदर भेजा. सरकार लगातार ऐसी अफवाहों से बचने की सलाह दे रही है. FIRST BIHAR भी आपको सलाह दे रहा है कि इस किस्म के सारे अफवाहों से बचें और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें.








टैग्स