ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद

सिलीगुड़ी के बागडोगरा में पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के गुप्त चैंबर से 465 ग्राम अवैध सोना बरामद कर सहरसा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब सोने की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य लोगो

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAHARSA: सिलीगुड़ी के बागडोगरा में पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के गुप्त चैंबर से 465 ग्राम अवैध सोना बरामद कर सहरसा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब सोने की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


चार पहिया वाहन में गुप्त चैंबर बनाकर सोने की तस्करी करने के एक मामले का बागडोगरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एयरपोर्ट मोड़ के समीप नाकेबंदी कर एक ब्लैक फॉर्च्यूनर से 465 ग्राम अवैध सोना बरामद किया है। जब्त सोने का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 70 लाख रुपये आंका गया है। पुलिस ने मौके से बिहार के सहरसा निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहरसा निवासी सावन कुमार और रमन कुमार के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार दोनों युवक सिलीगुड़ी से सोने की खेप लेकर सड़क मार्ग से सहरसा लौट रहे थे। 


गुप्त सूचना पर रोकी गयी ब्लैक फॉर्च्यूनर


बागडोगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध ब्लैक फॉर्च्यूनर को एयरपोर्ट मोड़ के समीप रुकवाया. वाहन का नंबर बीआर 19 टी 0005 बताया गया है। पुलिस ने वाहन की सघन तलाशी ली तो उसके भीतर विशेष रूप से बनाया गया गुप्त तहखाना यानी चैंबर मिला। इसी चैंबर में सोने के बिस्कुट छिपाकर रखे गये थे। पूछताछ के दौरान दोनों युवक बरामद सोने से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सोना और वाहन जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.


सहरसा के स्वर्ण कारोबारी के नाम दर्ज है फॉर्च्यूनर


पुलिस और परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार जब्त लग्जरी फॉर्च्यूनर सहरसा के स्वर्ण कारोबारी सोनू कुमार सोनी के नाम से निबंधित है. प्राथमिक जांच में पुलिस के सामने यह बात आयी है कि दोनों आरोपी सिलीगुड़ी से सोने की खेप लेकर सहरसा की ओर जा रहे थे। पुलिस अब बरामद सोने के स्रोत और उसके संभावित गंतव्य से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। 


कोसी-सीमांचल तक तस्करी का नेटवर्क होने का दावा


सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी और नेपाल से कथित रूप से तस्करी के जरिये लाया जाने वाला सोना सहरसा और मधेपुरा की सराफा मंडियों तक पहुंचाये जाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों ने कोसी-सीमांचल क्षेत्र में ऐसे कारोबार से जुड़े लोगों के सक्रिय होने का दावा किया है। हालांकि इस पूरे नेटवर्क के संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद सोने की खेप कहां से आयी थी और इसे स्थानीय स्तर पर किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच में कथित सिंडिकेट के मास्टरमाइंड और अन्य संभावित कड़ियों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 


अदालत में पेश होंगे दोनों आरोपी


बागडोगरा पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ सीमा शुल्क और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाना है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने और मामले की आगे की जांच के लिए अदालत से दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी देने की तैयारी में है। रिमांड मिलने के बाद पूछताछ के आधार पर सोने की खेप से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने का प्रयास किया जायेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता