Hindi News / news / पटना में कोरोना ने अधिकारियों को सोने नहीं दिया, DM-SSP रातभर रहे एक्टिव

पटना में कोरोना ने अधिकारियों को सोने नहीं दिया, DM-SSP रातभर रहे एक्टिव

1st Bihar Published by: Updated Mar 13, 2020, 7:18:03 AM

पटना में कोरोना ने अधिकारियों को सोने नहीं दिया, DM-SSP रातभर रहे एक्टिव

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे ने राजधानी पटना में सब की नींद उड़ा दी है. आलम यह है कि पटना के बड़े अधिकारी रात भर चैन की नींद नहीं  सो पाए. पटना के डीएम कुमार रवि ने  दिनभर कोरोनावायरस को लेकर अधिकारियों के साथ रणनीति पर चर्चा की तो वही डीएमआधी रात के वक्त तक  पटना के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फीडबैक लेते रहे


वही पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी रात के वक्त एक्टिव दिखे. उपेंद्र शर्मा ने पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के अलावे अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों का निरीक्षण किया. एसएसपी ने पटना महावीर मंदिर प्रबंधन को भीड़ के मद्देनजर एहतियात बरतने को लेकर निर्देश भी दिए.

राज्य सरकार ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है. सुबे के लगभग डेढ़ लाख आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ लगभग 7500000 बच्चे संबंधित हैं और उन्हें इन केंद्रों पर भोजन दिया जाता है. लेकिन कोरोना के खतरे ने फिलहाल आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर रोक लगा दी है.