ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

कोरोना को लेकर अलर्ट हुई बिहार सरकार, नीतीश-तेजस्वी ने की हाई लेबल मीटिंग; दिये ये निर्देश

PATNA: देश में कोरोना के नए वेरियंट के सामने आने के बाद संक्रिमित मरिजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है

कोरोना को लेकर अलर्ट हुई बिहार सरकार, नीतीश-तेजस्वी ने की हाई लेबल मीटिंग; दिये ये निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश में कोरोना के नए वेरियंट के सामने आने के बाद संक्रिमित मरिजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है और लगातार बैठकें कर हालात की पल-पल की जानकारी ली जा रही है। बिहार में भी कोरोना के दो मरीजों के मिलने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हाई लेबल बैठक की है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ सभी बड़े पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम नीतीश ने कोरोना के ताजा हालात की जानकारी ली और विषम परिस्थितियों में इससे कैसे निपटा जाए इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा की है। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 


बता दें कि राजधानी में लंबे समय के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पहचान हुई है। एक मरीज केरल की यात्रा करके लौटा है, जबकि दूसरा संक्रमित असम की यात्रा करके लौटा है। दोनों मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दिया गया है। एक मरीज के सैंपल की जांच आइजीआइएमएस में और दूसरे के सैंपल की जांच इएसआइसी अस्पताल, बिहटा में की गयी है। बुधवार को राज्य भर में 2600 सैंपलों की जांच की गयी है।