ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

कोरोना क्राइसिस में देश की सबसे बड़ी सेक्स मंडी का हाल, कोलकाता के सोनागाछी में पसरा सन्नाटा

DESK : कोरोना वायरस ने देश की सबसे बड़ी सेक्स मंडी में तालाबंदी कर दी है। कोरोना संक्रमण के कारण कोलकाता के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोलकाता

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : कोरोना वायरस ने देश की सबसे बड़ी सेक्स मंडी में तालाबंदी कर दी है। कोरोना संक्रमण के कारण कोलकाता के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोलकाता पुलिस ने संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए सोनागाछी रेड लाइट एरिया में रहने वाली सेक्स वर्कर्स को वहां से चलता कर दिया है। जो थोड़ी-बहुत सेक्स वर्कर बची है उन्हें भी लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने को कहा गया है। 


कोलकाता के सोनागाछी रेड लाइट एरिया को सेक्स की सबसे बड़ी मंडी के तौर पर जाना जाता है। यहां हर दिन तकरीबन 20 हजार सेक्स वर्कर जिस्म का कारोबार करती हैं। सोनागाछी में सेक्स वर्कर को सरकार ने मान्यता दे रखी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस की एंट्री के साथ ही सरकार ने इन सेक्स वर्कर्स को अपना कारोबार बंद करने का निर्देश दिया था। शुरुआती हफ्ते में केवल जिस्म की मंडी बंद की गई लेकिन बाद में पूरे सोनागाछी को सील कर दिया गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को सोनागाछी में जाने की इजाजत नहीं है और ना ही इस एरिया में रहने वाली कोई सेक्स वर्कर बाहर जा सकती है। सोनागाछी इलाके में जरूरत के सारे सामान सरकार मुहैया करा रही है। 


हालांकि कोलकाता के सोनागाछी में रहने वाली सेक्स वर्कर्स को कोरोना वायरस ने भूखे रहने पर मजबूर कर दिया है। गरीबी और मजबूरी के कारण जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली यह सेक्स वर्कर मंडी बंद होने से मुसीबतों का सामना कर रही हैं लेकिन उससे बड़ी चुनौती संक्रमण से खुद को बचाए रखने की है।  प्रशासन ने इस बात के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि भले ही कोरोना वायरस का खतरा कम होने के बाद लॉकडाउन हटा लिया जाए लेकिन सोनागाछी रेड लाइट एरिया में जिस्म की मंडी फिलहाल बंद रहेगी।

टैग्स