ब्रेकिंग
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामद

कोरोना की चुनौतियों के बीच BJP का अभियान शुरू, घर-घर रिपोर्ट कार्ड पहुंचाने निकले संजय जायसवाल

PATNA : कोरोना संकट की चुनौतियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में जमीनी स्तर पर अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिपोर्ट कार्ड लेकर बीज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : कोरोना  संकट की चुनौतियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में जमीनी स्तर पर अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिपोर्ट कार्ड लेकर बीजेपी के नेता आज से जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं. पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने इस अभियान की शुरुआत की है. संजय जायसवाल के साथ स्थानीय बीजेपी विधायक नितिन नवीन और अन्य नेता भी मौजूद है.

बिहार बीजेपी ने एलान किया था कि पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी पार्ट 2 के शासनकाल का 1 साल पूरा होने पर रिपोर्ट कार्ड लेकर बिहार की जनता के पास जाएगी. फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत में डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार के कार्यकाल का 1 साल का लेखा-जोखा लेकर वह पत्र के माध्यम से जनता के बीच जा रहे हैं. इस जनसंपर्क अभियान में जो फीडबैक आएगा वह प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा.

डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी के हर विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगे और प्रधानमंत्री की चिट्ठी लोगों के पास पहुंचाएंगे. पटना के आनंदपुरी मोहल्ले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सुबह सवेरे जनसंपर्क किया है. इस दौरान कई बीजेपी के कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता