ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पिछले 24 घंटे में देश में 264202 नए कोविड केस आए, ओमिक्रॉन मरीजों का आंकड़ा 5,753 हुआ

DESK : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी उछाल देखा गया है. पिछले 24 घंटों में देश भर से कोविड-19 के 2,64,202 नए मामले दर्ज किए गए. जबकि इस दौरान 315 मरीजों की मौ

पिछले 24 घंटे में देश में 264202 नए कोविड केस आए, ओमिक्रॉन मरीजों का आंकड़ा 5,753 हुआ
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी उछाल देखा गया है. पिछले 24 घंटों में देश भर से कोविड-19 के 2,64,202 नए मामले दर्ज किए गए. जबकि इस दौरान 315 मरीजों की मौत हो गई. गुरुवार को भारत में संक्रमण के 2,47,417 मामले दर्ज किए गए थे.


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 12.72 लाख हो गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को 1,09,345 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या भारत में 3,48,24,706 हो गई है. 


मंत्रालय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के आज 2.64 लाख नए मामले दर्ज हुए हैं. जबकि गुरुवार को यह आंकड़ा 2.47 लाख था. सिर्फ 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 16,785 केस की बढ़ोतरी देखी गई है.


वहीं देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेजी से बढ़ रहा है.  ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5700 के पार हो चुका है. मंत्रालय ने बताया कि भारत में इस वेरिएंट से संक्रमित मरीज 5,753 हैं.