ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में इस रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, 20 सितंबर को निरीक्षण Bihar police transfer : पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति Bihar Politics: राजद का नया चुनावी दांव, युवाओं पर फोकस, कट सकते हैं कई उम्रदराज नेताओं के टिकट ! Bihar Crime News: बिहार में युवती की गला रेतकर हत्या, माँ घायल.. Success Story: कम हाइट और ऊंचे हौसले! पहली कोशिश में UPSC पास कर बनीं IAS अधिकारी, जानिए... आरती डोगरा की प्रेरक कहानी Bhagalpur News: भागलपुर में इस फ्लाईओवर का अब तेजी से होगा निर्माण, रेलवे ने जारी की NOC Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल BIHAR NEWS : गांधी मैदान थाना उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, पूछताक्ष जारी Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन

कोरोना का कहर: हरियाणा में एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन, 3 मई से लॉकडाउन लागू

1st Bihar Published by: Updated Sun, 02 May 2021 04:54:31 PM IST

कोरोना का कहर: हरियाणा में एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन, 3 मई से लॉकडाउन लागू

- फ़ोटो

 DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण से लोगों की मौतें हो रही है। राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ओडिशा के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। हरियाणा में 3 मई से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने यह ऐलान किया है। अनिल विज ने कहा कि एक हफ्ते के लिए हरियाणा में संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि इससे पूर्व ही सरकार ने 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। तेजी से बढ़ते कोराना मामले को देखते हुए सरकार ने आज यह फैसला लिया।



 चौबीस घंटे में हरियाणा में 13,588 नए मरीज मिले थे वही कोरोना से 125 लोगों की मौत हुई थी। हरियाणा में अब तक 5 लाख एक हजार 566 मामले सामने आए हैं और 4 हजार 341 मरीजों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में कुल एक्टिव केस एक लाख 2 हजार 516 है। राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ओडिशा के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।



ओडिशा सरकार ने भी लॉकडाउन का फैसला लिया

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ओडिशा सरकार ने राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। लॉकडाउन बुधवार (5 मई) की सुबह से बुधवार (19 मई) तक लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और हेल्थ सेवाओं को छूट दी गयी है। अपने जरूरी कार्यों को लेकर लोग  सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक घर से 500 मीटर के दायरे में निकल सकेंगे। बीते चौबीस घंटे में ओडिशा में कोरोना के 8015 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल 69453 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। कोरोना के अब तक 4,62,622 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में अब तक 2068 मौतें हो चुकी है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया।