ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

कोरोना का कहर: दिल्ली में कर्फ्यू का ऐलान होते ही एक बार फिर घर की ओर लौटने लगे मजदूर

DESK:- देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति और खराब है। जिसे देखते हुए दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है जो 26 अप्रै

कोरोना का कहर: दिल्ली में कर्फ्यू का ऐलान होते ही एक बार फिर घर की ओर लौटने लगे मजदूर
Santosh Singh
2 मिनट

DESK:- देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति और खराब है। जिसे देखते हुए दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है जो 26 अप्रैल जारी रहेगा। लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद से दिल्ली में एक बार फिर बड़ी तादाद में लोग पलायन कर रहे हैं। 


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक सप्ताह के लॉकडाउन का ऐलान जैसे किया मानों दिल्ली में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लॉकडाउन के ऐलान के तुरंत बाद बाजारों में भीड़ बढ़ गयी। शाम होते ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ देखी गयी। हजारों की संख्या में मजदूर अपने-अपने घर वापस जाने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे। पलायन कर रहे मजदूरों ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन लग गया है सभी काम धंधे बंद हो गये है। ऐसे में यदि समय रहते घर नहीं पहुंचे तो जीवन गुजारना भी मुश्किल हो जाएगा। 


कई मजदूरों ने बताया कि काम बंद हो जाने से पैसे की भारी किल्लत झेलनी पड़ेगी जिसके कारण उन्होंने घर लौटने का मन बना लिया है। यदि ऐसा नहीं किया और लॉकडाउन आगे भी जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। अभी तो घर जाने के साधन भी हैं क्या मालूम कल ट्रेन और बस भी बंद कर दिया जाए।