1st Bihar Published by: CHANDAN Updated Apr 04, 2021, 6:19:31 PM
- फ़ोटो
SIWAN: कोरोना की दूसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन ने शहर के 3 मॉल को 48 घंटे के लिए सील किया है। कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन नहीं करने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के नेतृत्व में सीवान शहर में स्थित V-मार्ट, स्टाइल बाजार और विशाल मेगा मार्ट को सील किया गया है। कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है जिससे अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा हुआ है।