ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमान

कांग्रेस विधायक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मुलाकात करने पहुंचे CM, एयरलिफ्ट कर भेजा गया दिल्ली

DESK : बड़ी खबर झारखंड के बेरोमो से आ रही है,जहां बेरोमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया गया है.&nb

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर झारखंड के बेरोमो से आ रही है,जहां बेरोमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया गया है. 

बताया जा रहा है कि विधायक राजेंद्र सिंह एक महीने से बीमार चल रहे थे. उनके फेफड़े में संक्रमण होने के बाद उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां शनिवार को हालत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया है. इसकी जानकारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी है. 

शनिवार की सुबह  राजेंद्र सिंह की हालत बिगड़ने की खबर मिलते ही सीएम हेमंत सोरेन औऱ मंत्री रामेश्वर उरांव अस्पताल पहुंचें, जहां उन्होंने राजेंद्र सिंह का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.

सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात के बाद ट्वीट कर लिखा कि  'बेरोमो से कांग्रेस विधायक आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी का हालचाल जानने रांची स्थित मां रामप्यारी अस्पताल पहुंचा. बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली पहुंचाने हेतु भी कोशिश कर रहे हैं.' 




बता दें कि राजेंद्र प्रसाद सिंह  बेरोमो विधानसभा से छह बार विधायक रह चुके हैं और वे काफी जुझारू नेता माने जाते हैं.