ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

कर्ज से परेशान कांग्रेस नेता ने उठाया खौफनाक कदम: पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर दे दी जान, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से हड़कंप

DESK: दिल को दहला देने वाली वारदात छत्तीसगढ़ से सामने आई है, जहां एक कांग्रेस नेता ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में कांग्रेस नेता, उसकी पत्नी और दो बेट

कर्ज से परेशान कांग्रेस नेता ने उठाया खौफनाक कदम: पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर दे दी जान, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: दिल को दहला देने वाली वारदात छत्तीसगढ़ से सामने आई है, जहां एक कांग्रेस नेता ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में कांग्रेस नेता, उसकी पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जांजगीर-चंपा जिले की है।


मृतकों की पहचान 66 वर्षीय कांग्रेस नेता पंचराम यादव, उनकी 55 वर्षीय पत्नी दिनेश नंदनी यादव, 28 साल का बेटा नीरज यादव और 25 वर्षीय बेटा सूरज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता और उनका पूरा परिवार कर्ज से परेशान था। कर्जदार सिर पर सवार थे बावजूद इसके कांग्रेस नेता कर्ज नहीं चुका पा रहे थे और आखिरकार खौफनाक कदम उठा लिया।


वारदात को अंजाम देने से पहले कांग्रेस नेता ने घर के बाहर से ताला लगा दिया था ताकि किसी को इसकी जानकारी नहीं हो। पड़ोस की लड़की कांग्रेस नेता के घर किसी काम से पहुंची। कई बार आवाज देने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो शक हुआ। अनहोनी की आशंका से इलाके के लोग सहम गए। किसी तरह से रिश्तेदार घर के अंदर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए।


कमरे में कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी के साथ दोनों बेटे अचेत होकर पड़े हुए थे। बड़े बेटे की मौत हो चुकी थी, जबकि कांग्रेस नेता, उनकी पत्नी और बेटे की सांस अभी चल रही थी। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन तीनों की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।