Hindi News / news / कांग्रेस ने केन्द्र की भूमिका पर उठाए सवाल, पटना पहुंचे माकन बोले- लोकतंत्र...

कांग्रेस ने केन्द्र की भूमिका पर उठाए सवाल, पटना पहुंचे माकन बोले- लोकतंत्र का ढांचा तोड़ रही सरकार

1st Bihar Published by: Niraj Kumar Updated Dec 27, 2019, 4:18:51 PM

कांग्रेस ने केन्द्र की भूमिका पर उठाए सवाल, पटना पहुंचे माकन बोले- लोकतंत्र का ढांचा तोड़ रही सरकार

- फ़ोटो

PATNA : एनआरसी,सीएए और एनपीआर के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की भूमिका पर उठाया सवाल है। पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश मे मौजूदा हालात ठीक नही है। मौजूदा केंद्र सरकार देश के संविधान पर लगातार कुठाराघात पहुंचा रही है। देश के लोकतंत्र का ढांचा तोड़ने का काम हो रहा है। CAA इसी दिशा में केंद्र सरकार का उठाया हुआ कदम है।  अब जो एनपीआर की बात कही जा रही है वह भी एनआरसी की दिशा में उठाया गया अहम कदम है।

अजय माकन ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन नए प्रावधानों का सबसे अधिक नुकसान देश के गरीब एव कमजोर तबके को होगा। जो इस नए प्रावधान के लागू होने के हालात में अपनी नागरिकता को खो सकते है। असम में इस पायलट प्रोजेक्ट में कई स्तर पर खामियां सामने आ चुकी है। ऐसे में आज इन तमाम चीजो पर विचार करने की सख्त जरूरत है। एनपीआर को लेकर कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट सोच है कि इन मुद्दों का राजनीतिकरण नही होना चाहिए।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि शनिवार को हम स्थापना दिवस मनाएंगे। फिर मार्च निकाला जाएगा। सदाकत आश्रम से अंबेडकर चौक तक भारत बचाओ संविधान बचाओ मार्च निकलेगा। इसके बाद उन्होनें कहा कि पुलिस आजकल बेवजह एफआईआर कर रही है। कल के मार्च में अगर कांग्रेस का कार्यकर्ता गलत करता है तो उसपर जरूर एफआईआर जरुर हो, लेकिन अगर मार्च शांतिपूर्ण हो और उसके बावजूद भी एफआईआर किया जाय तो मीडिया उसे भी दिखाए।