ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: NEET की परीक्षा देने गया छात्र पटना से लापता, जांच में जुटी पुलिस Bihar News: गंभीर इल्जाम के बाद सहकारिता पदाधिकारी गिरफ्तार, पत्नी के खुलासे के बाद हैरान रह गए लोग Bihar crime News : मुजफ्फरपुर में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, बहनोई ने साले की कर दी निर्मम हत्या — पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा Major Gaurav Arya: ईरानी विदेश मंत्री को 'सूअर की औलाद' कहने पर भड़का ईरान, भारत ने दी सफाई — मेजर गौरव आर्या के बयान से मचा बवाल India Pakistan: साथियों को बचाते हुए शहीद हुए बिहार के लाल मो. इम्तियाज, गाँव में छाया मातम Bihar News: बिहार की महिलाएं निकलीं पुरुषों से ज्यादा हंसमुख, हंसी से भगाती हैं तनाव! रिपोर्ट में खुलासा Bihar News: नहीं रहे बिहार के पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह, 85 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस CBI Operation Chakra: CBI का ऑपरेशन चक्र: फर्जी दस्तावेज़ों से सिम जारी, साइबर ठगी में इस्तेमाल Patna Airport: नए टर्मिनल में महिला की लाश मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंचे सिटी SP Bihar Weather: फिर करवट लेने जा रहा बिहार का मौसम, इस जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

कांग्रेस ने कहा राहुल गांधी तय करेंगे 2024 में कौन होगा पीएम का चहेरा, 'हम' ने नीतीश ने नाम पर दी सहमति

1st Bihar Published by: Updated Mon, 12 Dec 2022 03:35:12 PM IST

कांग्रेस ने कहा राहुल गांधी तय करेंगे 2024 में कौन होगा पीएम का चहेरा, 'हम' ने नीतीश ने नाम पर दी सहमति

- फ़ोटो

PATNA : देश की राजनीति में इन दिनों आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है।  विपक्षी दलों द्वारा इस बार के चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तरह - तरह के योजनाएं बनाये जा रहे हैं।  इसी कड़ी में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता को बड़ा झटका लगा है।  दरअसल, बिहार की राजनीति में जेडीयू के सहयोगी के रूप में साथ चल रही पार्टी कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने देश के भाजपा के खिलाफ प्रधानमंत्री उम्मीदवार चयन को लेकर बड़ी बात कही है। 


कैबिनेट में मिले दो और मंत्री पद

दरअसल, बिहार कांग्रेस कमिटी के नए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग करते हुए कहा कि, हमारी पार्टी को बिहार कैबिनेट में दो और मंत्री पद मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि, सरकार में कांग्रेस की हिस्सेदारी को देखते हुए कांग्रेस कोटे से दो और मंत्री बनाए जाए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से शामिल सभी दलों के साथ एक समान व्यवहार हो इसके लिए कोऑर्डिनेशन कमिटी की गठन आवश्यक है।


वहीं, इन्होंने सीएम नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी को लेकर कहा कि जब लोकसभा चुनाव के बाद सांसद चुन के आएंगे तो उसके बाद प्रधानमंत्री के चेहरे पर फैसला होगा। प्रधानमंत्री के चेहरे के फैसले पर हम कुछ नहीं कर सकते हैं। इसको लेकर राहुल गांधी निर्णय करेंगे की प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा। 


इसके आलावा उन्होंने बताया कि,बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बांका से होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे इसका नेतृत्व करेंगे। वहीं यात्रा के पटना पहुंचने पर एक बड़ी रैली गांधी मैदान आयोजित होगी। जिसमें सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी शामिल होंगी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा का समापन कार्यक्रम गया में होगा उसमें राहुल गांधी सम्मिलित होंगे।


हम का नीतीश को समर्थन 

वहीं, दूसरी तरफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि।  हमारी चाहत है कि, अब देश में बिहार का कोई प्रधानमंत्री बने और नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण पहले से मौजूद हैं। इनके नाम पर सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हैं और सभी चाहते हैं कि भाजपा को भारत मुक्त बनाया जाए। इसलिए अब इसमें कांग्रेस को भी साथ देना चाहिए और कांग्रेस के बिना विपक्ष एकजुट करना सोच नहीं सकते हैं। वहीं,आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर हम पार्टी ने 20 सीटों पर दावा ठोक दिया है और हम सभी 20 सीटों पर पार्टी चुनाव की तैयारी करेगी।