ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

कांग्रेस विधायक जेडीयू से लड़ेंगी अगला चुनाव, जानिए किसने किया एलान

NAWADA : बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल एक तरफ पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए सदाकत आश्रम में बैठक कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के विधायक अगला विधानसभा च

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA : बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल एक तरफ पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए सदाकत आश्रम में बैठक कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के विधायक अगला विधानसभा चुनाव जेडीयू के टिकट पर लड़ने का एलान कर दिया है। गोविंदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा यादव 2020 का चुनाव और जेडीयू के टिकट पर लड़ेंगी। कांग्रेस विधायक पूर्णिमा यादव के पति कौशल यादव ने इस बात का खुला एलान कर दिया है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी जेडीयू के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगीं। कौशल यादव फिलहाल नवादा से जेडीयू के विधायक हैं। कौशल यादव ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कहा है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन होने के कारण उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव ने कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा था यह फैसला उन्होंने नीतीश कुमार के कहने पर लिया था और अब जबकि महागठबंधन खत्म हो चुका है तो पूर्णिमा यादव वापस जेडीयू के सिंबल पर चुनाव लड़ेगीं। कौशल यादव ने कहा है कि उन्हें केवल अपने नेता नीतीश कुमार के निर्देश का इंतजार है। पूर्णिमा यादव फिलहाल कांग्रेस की विधायक हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह भी उनकी बात से सहमत होकर जेडीयू के सिंबल पर ही अगला चुनाव लड़ेंगी। नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता