ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

कांग्रेस को राज्यसभा सीट दिये जाने से माले नाराज: कहा-गठबंधन के लिए कुर्बानी दी है, लेकिन अब लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीट चाहिये

PATNA: बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में दोनों पक्ष यानि एनडीए और महागठबंधन को तीन-तीन सीट मिलती हुई दिख रही है. महागठबंधन की ओर से राजद ने दो उम्मीदवार

कांग्रेस को राज्यसभा सीट दिये जाने से माले नाराज: कहा-गठबंधन के लिए कुर्बानी दी है, लेकिन अब लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीट चाहिये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में दोनों पक्ष यानि एनडीए और महागठबंधन को तीन-तीन सीट मिलती हुई दिख रही है. महागठबंधन की ओर से राजद ने दो उम्मीदवार उतारे हैं तो तीसरी सीट कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह के पास गयी है. लेकिन इस बंटवारे से भाकपा(माले) नाराज है. माले ने कहा है-हमने इस कुर्बानी दे दी है लेकिन हर बार नहीं देंगे.


माले की नाराजगी 

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में विधायकों की संख्या के आधार पर जीत हार होती है. महागठबंधन में विधायकों की संख्या कुछ ऐसी है. राजद के पास 79 विधायक हैं, हालांकि इसमें से तीन विधायक बागी हो चुके हैं. दूसरी नंबर पर कांग्रेस है, जिसके पास 19 विधायक हैं. वहीं भाकपा माले के 12 तो सीपीआई और सीपीएम के पास 2-2 विधायक हैं. माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्च ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्यसभा की एक सीट पर भाकपा माले का दावा बन रहा था. वाम दलों के पास 16 विधायक हैं. वाम दलों की भी दावेदारी राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों पर बनती है.


खरगे के फोन पर माने

दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का फोन उनके पास आया था. तेजस्वी यादव से भी बात हुई. इसके बाद हमने महागठबंधन के लिए कुर्बानी दी है. लेकिन ये सिर्फ इस बार के लिए है. बार-बार हम कुर्बानी नहीं देंगे. हमारे लोगों को भी राज्यसभा औऱ विधान परिषद में जाना चाहिये.


लोकसभा में ज्यादा सीट चाहिये

दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि हमने राज्यसभा में कांग्रेस को समर्थन दिया है. इस बात को लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के दौरान ध्यान में रखा जाना चाहिये. उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन में थे तो सीट बंटवारे के लिए दबाव था. तब माले ने 5 सीटो पर दावेदारी की थी. लेकिन नीतीश कुमार गठबंधन में नहीं हैं, लिहाजा परिस्थितियां बदल गयी है. अब बदली हुई परिस्थिति के मुताबिक माले को लोकसभा की सीट चाहिये. ये बात महागठबंधन के नेताओं को बता दिया गया है.