ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

कलेक्शन का पैसा लेकर पटना लौट रहा था कारोबारी का सेल्समैन, बीच रास्ते में बदमाशों ने लूट लिए लाखों रूपए

HAJIPUR : बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक की है। यहां अपराधियों ने पटना के एक कारोबारी के

कलेक्शन का पैसा लेकर पटना लौट रहा था कारोबारी का सेल्समैन, बीच रास्ते में बदमाशों ने लूट लिए लाखों रूपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक की है। यहां अपराधियों ने पटना के एक कारोबारी के कर्मी से करीब साढ़े 6 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि पटना के कारोबारी का कर्मी पप्पू कुमार सोनपुर से कलेक्शन का पैसा लेकर बाइक से पटना लौट रहा था इसी दौरान नगर थाना के नखास चौक के पार पहले से घात लगाए बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे 6 लाख 48 हजार रुपए लूट गए। इसके साथ ही बदमाश उसकी बाइक भी लूटकर फरार हो गए।


इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों और कारोबारी के कर्मी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता