ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सीएम रघुवर ने 'हार' किया 'कुबूल' बोले- ये पीएम मोदी की नहीं मेरी हार

RANCHI: झारखंड के सीएम रघुवर दास से रुझानों के बीच अपनी हार को कबूल कर लिया है। उन्होनें कहा कि ये पीएम मोदी की नहीं मेरी हार है। उन्होनें कहा कि अभी तो रुझान है लेकिन अगर बीजेपी हारी ये पूरी तरह स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के सीएम रघुवर दास से रुझानों के बीच अपनी हार को कबूल कर लिया है। उन्होनें कहा कि ये पीएम मोदी की नहीं मेरी हार है। उन्होनें कहा कि अभी तो रुझान है लेकिन अगर बीजेपी हारी ये पूरी तरह से मेरी जिम्मेवारी होगी। 

वहीं जब पत्रकारों  ने उनसे पूछा कि क्या आपको चमत्कार की उम्मीद है तो उन्होनें हंसते हुए कहा कि कोई चमत्कार तो नहीं होगा लेकिन अभी इंतजार करना होगा। अभी रुझान है परिणाम नहीं आए हैं। वहीं पूर्वी जमशेदपुर सीट से सरयू राय से पीछे रहने पर उन्होनें कहा कि अभी वहां गिनती  के कई राउंड बाकी है अभी 70 हजार वोटों की ही गिनती हुई है जबकि 1लाख 70 हजार लोगों ने वोटिंग की है।जमशेदपुर से मैं जीतूंगा । 

जमशेदपुर से रांची पहुंचे सीएम रघुवर दास रुझानों में पार्टी के खराब परफार्मेंस के बीच प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होनें पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैनें पांच साल बीजेपी की सरकार को लीड किया । प्रदेश में विकास की गंगा बहाने की भरपूर कोशिश की लेकिन जनता का आदेश सर आंखों पर है। उन्होनें कहा कि ये हार पार्टी या पीएम मोदी की हार नहीं बल्कि सीधे तौर पर मेरी हार है। 

बता दें कि 81 सीटों की झारखंड विधानसभा में बीजेपी महज 23 सीटों पर बढ़त लेते हुए दिख रही है जबकि महागठबंधन ने 48 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं जेवीएम तीन और बीजेपी की सहयोगी रही आजसू 3 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें से कई सीटों के परिणाम भी घोषित किए जा चुकेहैं।सबसे बड़ी तस्वीर जमशेदपुर पूर्वी सीट पर बन रही है जहां सीएम रघुवर दास खुद पार्टी के बागी सरयू राय से हारते दिख रहे हैं। 



टैग्स