8th Pay Commission : 8वां वेतन आयोग गठित: 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों की वेतन संरचना में बदलाव की तैयारी, सरकार ने जारी की नई सरकार की नई अधिसूचना Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम DGCA New Rules 2025: फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत: अब टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे फ्री कैंसिलेशन और मोडिफिकेशन? जानिए पूरी डिटेल Lalan Singh : 'घरे में बंद कर दिहो ...', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अनंत सिंह के वोट अपील में यह बातें बोलना पड़ा महंगा, पटना DM ने दर्ज किया FIR; जानिए क्या है पूरा मामला Patna accident : पटना में बाकरगंज नाले पर बना मकान धंसा, चार लोग फंसे; राहत-बचाव कार्य जारी Success Story: कौन हैं IAS आशीष कुमार? जिन्होंने अनंत सिंह के गिरफ्तारी से ठीक पहले संभाली थी मोकामा की कमान Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य
1st Bihar Published by: Updated Thu, 23 Jan 2020 07:16:41 PM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की गयी। इस मौके पर सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कृषि इनपुट सब्सिडी बांटने का निर्देश दिया। वहीं उन्होनें आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने की नसीहत दी।
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इस महत्वपूर्ण बैठक में बाढ़ राहत के लिए मिले केन्द्रीय सहायता राशि का ब्योरा सीएम को दिया। वहीं कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए अब तक जारी की गयी राशि के बारे में उन्होनें सीएम को अवगत कराया। वहीं बाढ़ के दौरान घर के नुकसान की भरपायी के लिए जारी किए गए रकम की भी जानकारी दी।
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने विभिन्न विभागों द्वारा क्षति के संबंध में दिये गये विवरण के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसमें कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों के विवरण शामिल थे। केंद्रीय सहायता हेतु भेजे गये ज्ञापन में राशि के संबंध में भी बताया गया। बैठक में कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए अब तक जारी की गई राशि के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री को गृह क्षति के लिए भी उपलब्ध करायी गई राशि के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत कई विभागों के प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद थे।