1st Bihar Published by: Updated Jan 06, 2020, 5:59:42 PM
- फ़ोटो
ARARIA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर अररिया से हैं जहां सीएम नीतीश कुमार का विरोध किया गया है। जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर अररिया पहुंचे नीतीश कुमार का विरोध किया गया है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नीतीश कुमार को काला झंडा दिखाया गया है।
सीएम नीतीश कुमार के काफिले को अचानक काला झंडा दिखाए जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने काला झंडा दिखा रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया।
बता दें कि सीएए के विरोध में सीएम नीतीश कुमार को ये काला झंडा दिखाया गया। सीएम नीतीश कुमार ने जिस तरह से नागरिकता संशोधन विधेयक( सीएए) का राज्यसभा में समर्थन किय़ा था इसी को लेकर लोगों में आक्रोश दिख रहा था। इससे पहले गया, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भी सीएम नीतीश कुमार को काला झंडा दिखाया गया था। वहीं बेगूसराय में सीएए का विरोध करने सीएम की सभा में जा रहे आरजेडी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।