ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

CM नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, राजधानी में यूट्यूबर भी धराया

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स पकड़ा गया है। डीजीपी आर एस भट्टी को ऑडियो क्लिप भेज कर धमकी देने के मामले में पुलिस टीम ने कर्नाटक से आरोपित सोनू पासव

CM नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, राजधानी में यूट्यूबर भी धराया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स पकड़ा गया है।  डीजीपी आर एस भट्टी को ऑडियो क्लिप भेज कर धमकी देने के मामले में पुलिस टीम ने कर्नाटक से आरोपित सोनू पासवान को पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार करके बिहार लायी है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी का वीडियो अपलोड करने के मामले में यूट्युबर सहित दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने पटना जंक्शन गोलंबर से पकड़ा है। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की डीजीपी आर एस भट्टी को ऑडियो क्लिप भेज कर धमकी देने के मामले में पुलिस टीम ने कर्नाटक से आरोपी सोनू पासवान को पकड़ लिया और उसे पटना ले आया गया है।  यह मूल रूप से समस्तीपुर के हसनपुर दयानगर का रहने वाला है। हालांकि, यह फिलहाल कर्नाटक देवन गिरि जिले के हरिहारा तालुक में रह रहा था और बीएनएम हाईटेक एग्राे इंडरूट्रीज राइस मिल में बाेरा सिलाई का काम करता है। 


मिली जानकारी के अनुसार, इसने 31 जनवरी को बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी काे उनके माेबाइल नंबर पर धमकी भरा ऑडियो क्लिप भेजा था।  जिसमें इसने कहा था कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे कह दें कि भाजपा से अलग हाे जायें, नहीं ताे उन्हें बम से उड़ा दिया जायेगा। इसके साथ ही दूसरे विधायकों को भी नहीं छोड़ेंगे और उन्हें भी यूपी में हुई घटना की तरह मार देंगे। 


उधर, उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया था और पटना पुलिस तक भी पहुंचा था। इसके बाद उस मामले में कोतवाली थाने में सनहा दर्ज किया गया था और जांच की जा रही है।  इसी क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली कि वीडियो अपलोड करने वाला यूट्युबर जंक्शन गोलंबर इलाके में है. इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और दोनों को पकड़ कर साथ ले आयी। कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि दो लोगों को थाने पर लाया गया है। पुलिस को वीडियो के संबंध में जानकारी मिली थी और जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।