ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

जमानत पर स्टे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीएम केजरीवाल : HC ने बेल पर लगाई है रोक

DELHI : दिल्ली शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट

जमानत पर स्टे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीएम केजरीवाल : HC ने बेल पर लगाई है रोक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : दिल्ली शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उस फैसले पर स्टे लगा दिया था, जिसमें निचली अदालत ने केजरीवाल को नियमित जमानत दे दी थी। केजरीवाल के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से सोमवार की सुबह सुनवाई की मांग की है।


दरअसल, दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। 20 जून को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें नियमित जमानत दे दी थी।


21 जून को केजरीवाल के तिहाड़ जेल से रिहा होने की संभावना थी लेकिन रिहाई से पहले ही ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई और केजरीवाल की नियमित जमानत के निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की। ईडी की याचिका पर जस्टिस सुधीर कुमार जैन और न्यायमूर्ति रविन्द्र डुडेजा की अवकाशकालीन पीठ ने ईडी की याचिका पर सुनवाई की।


दोनों पक्षों की दलिलों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि जबतक हम मामले की सुनवाई नहीं कर लेते, तबतक निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं होगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को गंभीरतापूर्वक सुना और ईडी की याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था।अब अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई कर सकता है।