सीएम हेमंत से मिले जगरनाथ महतो के बेटे और पत्नी, अखिलेश महतो बनेंगे मंत्री!

सीएम हेमंत से मिले जगरनाथ महतो के बेटे और पत्नी, अखिलेश महतो बनेंगे मंत्री!

RANCHI: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी और बेटे अखिलेश महतो ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान जगरनाथ महतो के भतीजे दिवाकर महतो भी परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान राज्य में होने वाले कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की गई।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में जगह को लेकर जगरनाथ महतो के परिवार से चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट विस्तार को लेकर सबकी राय ली और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहमति से एक सदस्य को सरकार में शामिल होने पर चर्चा की। हेमंत सोरेन चाहते थे कि परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहमति बन जाए तब कैबिनेट के विस्तार की घोषणा की जाए।


इससे पहले भी जब मधुपुर से तत्कालीन विधायक और मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन हुआ था तो सीएम हेमंत सोरेन ने हफीजुल को कैबिनेट में शामिल करने से पहले उनकी मां से सहमति और राय ली थी। माना ये भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कर्नाटक से लौटने के बाद इसकी घोषणा हो सकती है। फिलहान राज्यपाल भी अभी रांची से बाहर दिल्ली और यूपी के दौरे पर है, उनके वापस आने के बाद कैबिनेट विस्तार की घोषणा कर दी जाएगी।