ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

पटना में महाजुटान: सीएम आवास में विपक्षी दलों की बैठक शुरू, राहुल समेत सभी लीडर मीटिंग में मौजूद

PATNA: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल आखिरकार रंग लाई और आज उनके बुलावे पर विपक्षी दलों के सभी शीर्ष नेता पटना पहुंच गए

पटना में महाजुटान: सीएम आवास में विपक्षी दलों की बैठक शुरू, राहुल समेत सभी लीडर मीटिंग में मौजूद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल आखिरकार रंग लाई और आज उनके बुलावे पर विपक्षी दलों के सभी शीर्ष नेता पटना पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम दलों के नेता शामिल हुए हैं हालांकि इस बैठक से केसीआर और नवीन पटनायक ने दूरी बना ली है।


दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर की विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में लगे हुए थे। इस बीच उन्होंने विभिन्न राज्यों का दौरा कर विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की और ममता बनर्जी के कहने पर पटना में विपक्षी दलों की बैठक आयोजित की गई। पहले यह बैठक 12 जून को होनी थी लेकिन कांग्रेस ने राहुल गांधी, खरगे और स्टालिए समेत कुछ अन्य नेताओं ने 12 जून की बैठक में शामिल होने पर असमर्थता जताई थी।


खासकर राहुल गांधी के विदेश दौरे पर थे और वे 12 जून की बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे थे। जिसके बाद 12 जून की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। खुद सीएम नीतीश ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि इस बैठक में सभी दलों के शीर्ष नेता को शामिल होना है,अगर शीर्ष नेता बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो बैठक का कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी और अन्य नेताओं की सहमति के बाद 23 जून की तिथि निर्धारित की गई और आज आखिरकार बैठक हो रही है।


सीएम आवास में आयोजित बैठक में जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, आरजेडी से तेजस्वी यादव, कांग्रेस से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे, एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्डा,टीएमसी से ममता बनर्जी, माकपा से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से महबूबा मुफ्ती, भाकपा से डी राजा, भाकपा माले से दीपंकर भट्टाचार्य, JMM से हेमंत सोरेन, DMK से एम के स्टालिन शामिल हैं।