ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: देवरिया से बरामद हुआ बिहार की छात्रा का शव, स्कूल बैग छोड़कर हुई थी लापता Asia Cup 2025: बिहार आएगी पाकिस्तान की हॉकी टीम, बुक हुए राजगीर के सारे होटल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम IAS in Bihar: बिहारियों में IAS बनने का क्यों होता है जुनून? जानिए... इसके पीछे का ऐतिहासिक कारण Shubman Gill: सचिन से लेकर विराट तक.. टूटा सबका कीर्तिमान, 269 रनों की पारी खेल गिल ने बनाए 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड Bihar Rain Alert: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफ़ान को लेकर IMD की विशेष चेतावनी जारी BIHAR: सीतामढ़ी में इंटर छात्र को सिर में गोली, हालत नाजुक, आपसी विवाद में चली गोली BIHAR: आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान पूर्व मुखिया ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली Bihar News: बिहार को जल्द मिलेगा चौथा एयरपोर्ट, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया हवाई अड्डा से उड़ान भरने की तैयारी Bihar News: पटना को एक नई स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, राज्यपाल ने मौर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन Bihar Crime News: लंबे समय से फरार हार्डकोर महिला नक्सली अरेस्ट, पुलिस और बिहार STF का एक्शन

चुनावी रंजिश में मारे गए राजद कार्यकर्ता चंदन यादव के घर छपरा पहुंचे तेजस्वी यादव, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 22 Jun 2024 08:16:54 PM IST

चुनावी रंजिश में मारे गए राजद कार्यकर्ता चंदन यादव के घर छपरा पहुंचे तेजस्वी यादव, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

- फ़ोटो

CHAPRA: सारण लोकसभा चुनाव के बाद छपरा में चुनावी रंजिश में एक राजद कार्यकर्ता 25 वर्षीय चंदन यादव की हत्या कर दी गयी थी। घटना छपरा के नगर थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर चौक पर हुई थी। इस दौरान गोली लगने से तीन लोग भी घायल हो गये थे। चुनावी रंजिश में मारे गये राजद कार्यकर्ता चंदन कुमार यादव के परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को तेजस्वी यादव पहुंचे। 


मृतक चंदन यादव के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद तेजस्वी यादव ने परिजनों से मुलाकात की। कहा कि  चुनाव आयोग ने हमलोगों को मिलने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद हमलोग मिलने आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि छपरा के पीड़ित परिवार को न्याय मिलनी चाहिए। क्योंकि पीड़ित परिवार ने एक जवान बेटा को खोया है।


शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छपरा पहुंचकर सबसे पहले मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव पहुंचे जहां मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड स्थिति आपसी विवाद में घायल युवती से मिलने पहुंचे। उसके बाद नगर थाना क्षेत्र के ही तेलपा गांव पहुंच कर मृतक चंदन यादव और घायल गुड्डू राय के परिजनों से घटना की जानकारी ली।


परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। एसपी से लेकर डीजीपी से भी मिलेंगे और फरार चल रहे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करेंगे। प्रशासन दबाव में काम कर रही है। प्रशासन से अपील करेंगे कि वो किसी के दबाव में नहीं आए। सच्ची घटना के हिसाब से पीड़ितों को न्याय दिलाए। 


उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर के हिसाब से कार्य करना चाहिए। पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। बिहार में हत्या लूट और मर्डर की घटनाएं घट रही है। सिर्फ हत्याएं नही हो रही है। बल्कि बिहार में पुल पर पुल गिर रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहा है। दिनों दिन भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लगातार पेपर लीक हो रहा है। लगातार पुल गिरे जा रहे है। लगातार ट्रेन की दुर्घटना हो रही है। लेकिन शासन के लोग चुप बैठे हुए है।