ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

तमिलनाडु के तिरुप्पुर में यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर प्रसव कराने की कोशिश एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। अत्यधिक रक्तस्राव के बाद महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने पति और परिवार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

तमिलनाडु न्यूज
"YouTube बना जानलेवा!
© AI PHOTO
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर प्रसव कराने की कोशिश एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, तिरुप्पुर जिले के उथुकुली के पास थलवैपलयम क्षेत्र निवासी कार्तिक की पत्नी शशिकला ने चार वर्ष पहले अपने पहले बच्चे को सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से जन्म दिया था। इस बार दंपति ने अपने दूसरे बच्चे का जन्म सामान्य प्रसव के जरिए घर पर कराने का फैसला किया। इसके लिए दोनों लगातार यूट्यूब पर प्राकृतिक और घरेलू प्रसव से जुड़े वीडियो देखते रहे।


बीते 24 जून को शशिकला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद पति कार्तिक और उसकी मां ने यूट्यूब वीडियो की मदद से घर पर ही प्रसव कराने का प्रयास किया। प्रसव के दौरान शशिकला ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उन्हें अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। 


शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ ही देर बाद शशिकला की हालत बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले पेरुंदुरई स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद शशिकला को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद उथुकुली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पति कार्तिक और उसके परिवार की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार घर पर असुरक्षित प्रसव से बचने की सलाह देते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यूट्यूब वीडियो के आधार पर प्रसव कराने की कोशिश एक महिला की जान पर भारी पड़ गई।


टैग्स