ब्रेकिंग
नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

बदल जाएंगे 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर, श्रमजीवी, मगध और सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी शामिल; देखें नई लिस्ट

Indian Railway News: भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहा है। श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, सप्तक्रांति, गरीब रथ और जनशताब्दी समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। देखें ट्रेनों के पुराने और नए नंबर की पूरी लिस्ट।

Indian Railway News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Indian Railway News: अगर आप जनवरी 2027 या उसके बाद ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहा है। इस सूची में श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, गरीब रथ, सप्तक्रांति एक्सप्रेस और जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।




पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का संचालन जनवरी 2027 से नए नंबरों के साथ किया जाएगा। हालांकि, सभी ट्रेनों के नंबर एक ही दिन नहीं बदलेंगे। अलग-अलग ट्रेनों के लिए नई व्यवस्था लागू होने की तारीख भी निर्धारित की गई है।




इन 12 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर, देखें पुराना और नया नंबर

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ट्रेनों के पुराने और नए नंबर के साथ बदलाव की तारीख इस प्रकार है।




1. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर: पुराना नंबर 12212, नया नंबर 14032 (6 जनवरी 2027 से)।

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार: पुराना नंबर 12211, नया नंबर 14031 (8 जनवरी 2027 से)।




2. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार: पुराना नंबर 12557, नया नंबर 15577 (1 जनवरी 2027 से)।

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर: पुराना नंबर 12558, नया नंबर 15578 (1 जनवरी 2027 से)।




3. रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस

लोकमान्य तिलक-रक्सौल: पुराना नंबर 12546, नया नंबर 15546 (2 जनवरी 2027 से)।

रक्सौल-लोकमान्य तिलक: पुराना नंबर 12545, नया नंबर 15545 (7 जनवरी 2027 से)।




4. सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस

अमृतसर-सहरसा: पुराना नंबर 12204, नया नंबर 14694 (6 जनवरी 2027 से)।

सहरसा-अमृतसर: पुराना नंबर 12203, नया नंबर 14693 (7 जनवरी 2027 से)।




5. दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस

दरभंगा-जालंधर सिटी: पुराना नंबर 22551, नया नंबर 15541 (2 जनवरी 2027 से)।

जालंधर सिटी-दरभंगा: पुराना नंबर 22552, नया नंबर 15542 (3 जनवरी 2027 से)।




6. हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस

हावड़ा-धनबाद: पुराना नंबर 22387, नया नंबर 13387 (1 जनवरी 2027 से)।

धनबाद-हावड़ा: पुराना नंबर 22388, नया नंबर 13388 (1 जनवरी 2027 से)।




7. पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

पाटलिपुत्र-चंडीगढ़: पुराना नंबर 22355, नया नंबर 13255 (3 जनवरी 2027 से)।

चंडीगढ़-पाटलिपुत्र: पुराना नंबर 22356, नया नंबर 13256 (4 जनवरी 2027 से)।




8. राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस

राजगीर-नई दिल्ली: पुराना नंबर 12391, नया नंबर 13291 (1 जनवरी 2027 से)।

नई दिल्ली-राजगीर: पुराना नंबर 12392, नया नंबर 13292 (1 जनवरी 2027 से)।




9. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस

पटना-रांची: पुराना नंबर 12365, नया नंबर 13265 (1 जनवरी 2027 से)।

रांची-पटना: पुराना नंबर 12366, नया नंबर 13266 (1 जनवरी 2027 से)।




10. इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस

इस्लामपुर-नई दिल्ली: पुराना नंबर 20801, नया नंबर 18633 (1 जनवरी 2027 से)।

नई दिल्ली-इस्लामपुर: पुराना नंबर 20802, नया नंबर 18634 (1 जनवरी 2027 से)।




11. टाटा-कटिहार एक्सप्रेस

कटिहार-टाटा: पुराना नंबर 28182, नया नंबर 18188 (1 जनवरी 2027 से)।

टाटा-कटिहार: पुराना नंबर 28181, नया नंबर 18187 (2 जनवरी 2027 से)।




12. एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस

पटना-एरणाकुलम: पुराना नंबर 22644, नया नंबर 16360 (1 जनवरी 2027 से)।

एरणाकुलम-पटना: पुराना नंबर 22643, नया नंबर 16359 (4 जनवरी 2027 से)।




टिकट बुक करने से पहले जरूर जांचें नया ट्रेन नंबर

रेलवे के इस बदलाव के बाद यात्रियों को जनवरी 2027 में यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के नए नंबर का विशेष ध्यान रखना होगा। टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव स्थिति और यात्रा से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने से पहले संबंधित ट्रेन का अपडेटेड नंबर जरूर जांच लें।




इसके लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES (National Train Enquiry System) की मदद ले सकते हैं। इससे गलत ट्रेन नंबर के कारण टिकट बुकिंग या यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त करने में होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता