1st Bihar Published by: Updated Aug 29, 2020, 12:45:45 PM
- फ़ोटो
ARARIYA: विधानसभा चुनाव से पहले साम्प्रदायिक तैनाव फैलाने का प्रयास किया गया है।। मामला बिहार के अररिया के फारबिसगंज का है जहां से असमाजिक तत्वों की करतूत सामने आयी है। दरअसल अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहबाजपुर में शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इनके द्वारा धार्मिक स्थल के नजदीक आपत्तिजनक सामान फेंक दिया और कुछ ऐसे शब्द लिख दिये जिससे तनाव बढ़ने का खतरा था।
शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। डीएसपी ने कहा कि यह किसी सिरफिरे का काम है। उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की।