ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

चोरी के आरोप में 3 बच्चों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी दुकानदार पर केस दर्ज

SAMASTIPUR: 3 नाबालिग बच्चों की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला समस्तीपुर में सामने आया है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव का है जहां 40 हजार रुपये की चोरी का आ

चोरी के आरोप में 3 बच्चों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी दुकानदार पर केस दर्ज
Santosh Singh
3 मिनट

SAMASTIPUR: 3 नाबालिग बच्चों की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला समस्तीपुर में सामने आया है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव का है जहां 40 हजार रुपये की चोरी का आरोप बच्चों पर लगाते हुए किराना दुकानदार ने 3 मासूमों को पहले तो बंधक बना लिया फिर बेल्ट से इस कदर पीटा जिसे देख किसी का भी दिल पसीज जाएगा। लेकिन इस दुकानदार को जरा भी फर्क नहीं पड़ा। वह लगातार बच्चों की पिटाई करता रहा तभी किसी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित बच्चे की मां ने थाने में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

चोरी के आरोप में 3 बच्चों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी दुकानदार पर केस दर्ज

मासूम बच्चे की मां ने दुकानदार पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बच्चा जब अपने दो साथियों के साथ चावल खरीदने गया हुआ था। वह घर से दो हजार रुपये और साइकिल लेकर चावल खरीदने के लिए निकला था तभी दुकानदार ने 40 हजार रुपये की चोरी का आरोप तीनों बच्चों पर लगाया और इस दौरान तीनों को बंधक बनाकर बेल्ट से बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी। इस दौरान बच्चे रोत रहे चिल्लाते बिलखते रहे लेकिन दुकानदार मानों कान में रूई डाल रखा हो। ना उसे बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी और ना ही बच्चों के आंखों के आंसू। बच्चों के आंख के आंसू तो मानो तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। बच्चों को बिलखकर रोता देख दुकानदार का भी दिल नहीं पसीजा। तभी बच्चों की बेरहमी से पिटाई करते किराना दुकानदार का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया फिर क्या था देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। जिसे देख इलाके के लोग भी हैरान हैं।

चोरी के आरोप में 3 बच्चों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी दुकानदार पर केस दर्ज

जिस तरह से बच्चों की पिटाई की गई और बच्चे रोते बिलखते रहे लेकिन दुकानदार ने उनकी एक ना सुनी। बेरहमी से पिटाई का यह मामला सामने आने के बाद दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित बच्चे की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया है। बच्चे से दो हजार रुपये और साइकिल छिनने का आरोप दुकानदार पर लगाया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। 

चोरी के आरोप में 3 बच्चों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी दुकानदार पर केस दर्ज