ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

चिराग पासवान ने नीतीश को फिर लिखी चिट्ठी, अबकी बार मामला यह है

NEW DELHI: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में घमासान मचा हुआ है। इस घमासान की वजह सीएम नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की बीच टकराव है। चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NEW DELHI: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में घमासान मचा हुआ है। इस घमासान की वजह सीएम नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की बीच टकराव है। चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर कई बार खुलकर हमले करते रहे हैं। कई बार सीएम को चिट्ठी लिखकर उन्होंने बेहद सधे शब्दों में उनपर हमला बोला है। अब चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को एक और चिट्ठी लिख दी है।


 मामला जेईई नीट परीक्षा से जुड़ा है। चिराग पासवान ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि कोरोना और बाढ़ जैसे संकट की वजह से जेईई-नीट की परीक्षा संभव नहीं है इसलिए वे केन्द्र सरकार को बिहार की मौजूदा स्थिति से अवगत करायें और परीक्षा टालने का आग्रह करें। चिराग ने लिखा है कि कोरोना काल में बिहार में बाढ़ के प्रभाव कम होने तक और रूकने के लिए होटल का इंतजाम न हो तब तक परीक्षा स्थगित करनी चाहिए। 

उन्होंने लिखा है कि ये मेरे लोकसभा क्षेत्र जमुई या सिर्फ बिहार के बच्चों के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के बच्चों के लिए समस्या है। चिराग ने लिखा है कि परीक्षाओं में बैठने वाले सभी बच्चों की अधिकांश उम्र 17 से 19 वर्ष होती है जिसके कारण इनके अभिभावकों को भी बच्चों के साथ परीक्षा केन्द्र तक जाना होता जिससे बड़ी आबादी के संक्रमित होने का खतरा है।

टैग्स