ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

नेपाल की असल करतूत अब आयी सामने, चीन के उकसावे पर भारत के खिलाफ बड़ी तैयारी

DESK : चीन के उकसावे पर लगातार भारत विरोधी नीति अपनाकर आगे बढ़ रहे नेपाल का असली चेहरा सामने आ गया है। नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगभग 200 नई बीओपी बनाने का काम शुरू कर दिया है।

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : चीन के उकसावे पर लगातार भारत विरोधी नीति अपनाकर आगे बढ़ रहे नेपाल का असली चेहरा सामने आ गया है। नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगभग 200 नई बीओपी बनाने का काम शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक नेपाल ने लिपुलेख के पास हेलीपैड बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। नेपाल भारत की सीमा के पास लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। 


भारतीय सीमा से सटे नेपाली इलाके खलंगा, छांगरु और झुलाघाट के साथ-साथ पंचेश्वर और रोलघाट में भी बीपीओ बनाकर वहां नेपाली फोर्सेज की तैनाती कर दी गई है। आपको बताते हैं कि नेपाल लगातार बॉर्डर पर अपनी नई आउटपोस्ट बना रहा है और इसमें सशस्त्र जवानों को तैनात भी कर रहा है। भारतीय सीमा पर नेपाल की तरफ से ऐसी तैयारी पहले कभी नहीं देखी है। 


भारत की तरफ से नेपाल की सीमा पर एसएसबी की तैनाती है। एसएसबी के लिए भारतीय सीमा पर तकरीबन 500 बीपीओ बनाए गए हैं। हाल के दिनों में बॉर्डर पर तनाव देखने को मिला है जिसके बाद अब नेपाल चीन के बैकअप से नई तैयारी में जुट गया है। खास बात यह है कि लिपुलेख से सटे इलाके में नेपाल हेलीपैड बना रहा है। लिपुलेख वही इलाका है जिस पर नेपाल अपना दावा कर रहा है। नेपाली संसद में पिछले दिनों जो नक्शा पास किया गया उसमें लिपुलेख पर नेपाल ने दावा किया है हालांकि यह भारत का हिस्सा है। नेपाल की तरफ से बड़ी हलचल के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय से लेकर विदेश मंत्रालय तक की नजरें भारत-नेपाल सीमा पर जा टिकी है।