ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में नंगे पांव पटना पहुंचा राहुल समर्थक, हाथ में तिरंगा लहराते हुए कहा-राहुल ही बनेंगे देश के PM

PATNA: आज विपक्षी दलों की बैठक के दौरान पटना की सड़कों पर आरजेडी कार्यकर्ता जहां हेलमेट लगा कार के ऊपर बैठे दिखे। हेलमेट के ऊपर लालटेन लेकर हरे रंग के पोशाक में राजद कार्यकर्ता अपन

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में नंगे पांव पटना पहुंचा राहुल समर्थक, हाथ में तिरंगा लहराते हुए कहा-राहुल ही बनेंगे देश के PM
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आज विपक्षी दलों की बैठक के दौरान पटना की सड़कों पर आरजेडी कार्यकर्ता जहां हेलमेट लगा कार के ऊपर बैठे दिखे। हेलमेट के ऊपर लालटेन लेकर हरे रंग के पोशाक में राजद कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे वही दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक समर्थक पंडित दिनेश शर्मा भी अपने नेता के स्वागत के लिए नंगे पांव पटना पहुंचा। 


दिनेश के हाथ में तिरंगा था जो अनवरत लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच रहा था। जब पटना में विपक्षी दलों की बैठक हो रही थी इससे पहले से ही वह बाहर इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में नंगे पांव पहुंचा हुआ था। राहूल गांधी के स्वागत के लिए हाथ में तिरंगा लहराते हुए नजर आया। इस दौरान हर किसी की नजर लालटेन वाले भाई साहब और दिनेश शर्मा पर ही थी। पार्टी के प्रति दोनों के जज्बे को देख लोग भी हैरान थे। इतनी भीषण गर्मी में भला कोई कैसे नंगे पांव पटना की सड़कों पर है और कोई कार के ऊपर बैठा है। 


इस बात की चर्चा लोगों के बीच खूब हो रही थी। राहुल गांधी के फैंस पंडित दिनेश शर्मा से मीडिया ने बातचीत की तो कहा कि मैंने 12 साल पहले ही एक शपथ ली थी कि देश को दुनियां के नक्शे पर पहले नंबर पर लेकर जाना है मेरे इस सपने को एक ही व्यक्ति पूरा कर सकता है वो व्यक्ति हैं राहुल गांधी। दिनेश ने बताया कि राहुल गांधी के साथ उन्होंने बिना चप्पल के नंगे पांव देश का भ्रमण किया। भारत जोड़ों यात्रा के दौरान भी उन्होंने नंगे पांव हाथ में तिरंगा लेकर राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। देश की शान तिरंगा को अपने सीने से लगाकर चले। दिनेश ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे।    

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में नंगे पांव पटना पहुंचा राहुल समर्थक, हाथ में तिरंगा लहराते हुए कहा-राहुल ही बनेंगे देश के PM

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में नंगे पांव पटना पहुंचा राहुल समर्थक, हाथ में तिरंगा लहराते हुए कहा-राहुल ही बनेंगे देश के PM