ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

छुट्टी को लेकर मचे घमासान के बीच शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, इन स्कूलों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी

JHARKHAND : बिहार और झारखंड के मुस्लिम बहुल इलाकों के सरकारी स्कूलों में मदरसा मॉडल को लेकर घमासाम मचा हुआ है। इसी बीच झारखंड में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐसे स्कूलों मे

छुट्टी को लेकर मचे घमासान के बीच शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, इन स्कूलों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : बिहार और झारखंड के मुस्लिम बहुल इलाकों के सरकारी स्कूलों में मदरसा मॉडल को लेकर घमासाम मचा हुआ है। इसी बीच झारखंड में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐसे स्कूलों में शुक्रवार की जगह रविवार को छुट्टी देने का निर्देश जारी कर दिया है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों और रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी देने वाले स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा था। स्प्ष्टीकरण प्राप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने गोड्डा जिले के ऐसे 88 स्कूलों की लिस्ट जारी कर कहा है कि ये स्कूलों में अब शुक्रवार खुले रहेंगे।


दरअसल, पिछले दिनों झारखंड के कई मुस्लिम बहुल जिलों में सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी करने के मामले सामने आए थे। गोड्डा के 88 सरकारी स्कूलों में नियमों को ताक पर रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी रहती थी। लेकिन शिक्षा विभाग ने आज यानि शुक्रवार से ही सभी 88 स्कूलों को खोलने का निर्देश दे दिया है। इसके साथ ही इन स्कूलों में शुक्रवार को मीड डे मिल बनाने का भी निर्देश शिक्षा विभाग ने दिया है। इन स्कूलों में महगामा के 53, बसंतराय के 29, पथरगामा के 3, बोआरीजोर का एक स्कूल शामिल है।


बता दें कि गोड्डा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिकायत मिलने के बाद ऐसे स्कूलों की लिस्ट मांगी थी, जहां रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी रहती है। सभी प्रखंड़ों से प्राप्त सूची के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी 88 स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी को रद्द कर स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के मुताबिक शुक्रवार को बच्चे स्कूल आएं या नहीं आएं स्कूल को खुला रखना है।

टैग्स