ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Chhath Puja : आज होगी खरना पूजा, व्रती शुरू करेंगी 36 घंटे निर्जला उपवास

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ आज दूसरा दिन है। नहाय खाय के साथ कल यानी शुक्रवार को छठ महापर्व की शुरुआत हुई थी। व्रतियों ने कद्दू भात का सेवन कर अनुष्ठान की शुरुआत की थी और आज या

Chhath Puja : आज होगी खरना पूजा, व्रती शुरू करेंगी 36 घंटे निर्जला उपवास
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ आज दूसरा दिन है। नहाय खाय के साथ कल यानी शुक्रवार को छठ महापर्व की शुरुआत हुई थी। व्रतियों ने कद्दू भात का सेवन कर अनुष्ठान की शुरुआत की थी और आज यानी शनिवार को खरना की पूजा होगी। शाम के वक्त व्रती खरना पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगी और उसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। बिहार के अलावे जिन जगहों पर छठ पूजा हो रही है वहां व्रती आज खरना पूजा करेंगी। 



छठ महापर्व 4 दिनों तक चलता है। पहले दो दिन नहाय खाय और खरना की पूजा होती है। उसके बाद सबसे पहले निर्जला उपवास के दौरान व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। उसके अगले दिन सुबह उदयीमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाता है। खरना पूजा में व्रती रोटी और खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं और इसके साथ ही उपवास की शुरुआत होती है। 



इस बार छठ महापर्व का पहला अर्घ्य रविवार की शाम दिया जाएगा। पटना के गंगा घाटों पर इस बार पानी नहीं निकलने की वजह से कई घाट खतरनाक घोषित किए गए हैं। जिन घाटों पर व्रतियों को पूजा की अनुमति दी गई है, वहां प्रशासन ने खासतौर पर बैरिकेड लगाकर तैयारी की है। हालांकि ज्यादातर लोग अपने घरों में ही छठ व्रत करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके अलावे पटना के कई तालाब और पार्कों में भी छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

टैग्स