ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

BIHAR NEWS : छठ घाट बनाने के दौरान फिसला पांव, नदी में गिरा युवक लापता

KHAGARIYA : बिहार में छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक नदी में फिसल गया और तब से वो लापता है। यह घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत अंतर्गत बरियाही घाट का बताया

BIHAR NEWS : छठ घाट बनाने के दौरान फिसला पांव,  नदी में गिरा युवक लापता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIYA : बिहार में छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक नदी में फिसल गया और तब से वो लापता है। यह घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत अंतर्गत बरियाही घाट का बताया जा रहा है। यहां  गुरुवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक लापता हो गया। लापता युवक बंगलिया गांव निवासी गजेन्द्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बताया जा रहा है। 


वहीं, घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि गांव के अन्य युवकों के साथ साथ घाट बनाने कोसी नदी के बरियाही घाट गया हुआ था। नदी के गहरे पानी में फिसल जाने के कारण वह लापता हो गया। घटना के बाद आसपास से लोगों की भीड़ जुट गई। वही सूचना पर पहुंचे परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद छोटी नाव के सहारे स्थानीय गोताखोरों ने लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी। 


इधर मानसी थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि लापता युवक की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। खोजबीन जारी है। आज घाट पर लोगों की भीड़ भी उमड़ने वाली है। इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है। हरेक तरह से जांच किया जा रहा है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।