ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपीलUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के सात ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर EOU रेड में जुटी

EOU Raid in Bihar: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने NBPDCL के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के सात ठिकानों पर छापेमारी की। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया।

EOU Raid in Bihar
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

EOU Raid in Bihar: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है। ईओयू की टीम ने आय़ से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में NBPDCL के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 7 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है।


दरअसल, आर्थिक अपराध इकाई को जानकारी मिली थी कि मधुबनी के जयनगर में NBPDCL में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार रजक ने आय से 62.66% अधिक सम्पति अर्जित की है। सूचना के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज किया और छानबीन शुरू की।


ईओयू की टीम ने मनोज कुमार रजक के दरभंगा, जयनगर (मधुबनी), एवं निर्मली/करजाईन (सुपौल जिला) स्थित कुल 07 आवासीय, कार्यालय एवं उनके द्वारा संचालित व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 


सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्यपालक अभियंता ने आय से कितनी अधिक संपत्ति अर्जित की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता