ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे शिक्षकों को सोशल मीडिया पर गोपनीय जानकारी साझा न करने की सख्त चेतावनी दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

CBSE Teacher Guidelines
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CBSE Teacher Guidelines: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे शिक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि मूल्यांकन पूरी तरह गोपनीय प्रक्रिया है और इससे जुड़ी कोई भी जानकारी सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर साझा करना नियमों के खिलाफ माना जाएगा।


बोर्ड के अनुसार हाल के दिनों में कुछ शिक्षकों ने इंटरनेट पर मूल्यांकन से जुड़ी अपनी टिप्पणियां, अनुभव और राय साझा की हैं, जिनमें कई पोस्ट भ्रामक या तथ्यात्मक रूप से गलत पाई गई हैं। इससे छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठ सकते हैं।


सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संबंधित आंकड़े, जानकारी या अनुभव किसी भी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं किए जा सकते। नियमों का उल्लंघन पेशेवर आचरण के खिलाफ माना जाएगा और दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें विभागीय कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।


बोर्ड ने सभी शिक्षकों से संयम और जिम्मेदारी बरतने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रणाली की गरिमा और गोपनीयता बनी रहे और छात्रों का भरोसा कायम रहे। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि यह सूचना मूल्यांकन में लगे प्रत्येक शिक्षक तक तुरंत पहुंचाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता