ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा

बिहार के बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे जयराम पासवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत, वार्ड संख्या-1 निवासी करीब 45 वर्षीय जयराम पासवान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनके पड़ोस में पूजा-पाठ का कार्यक्रम आयोजित होना था। इसी को लेकर जयराम पासवान सुबह से ही साफ-सफाई के काम में जुटे हुए थे। वह कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई कर रहे थे, तभी अचानक पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए।


करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया और उन्हें निगरानी में रखा गया।


डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी रही। अंततः मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान जयराम पासवान ने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


बताया जाता है कि जयराम पासवान मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी शीला देवी जगदर पंचायत के वार्ड संख्या-1 की पंच हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से जयराम पासवान के कंधों पर ही थी। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है, जिससे परिवार की चिंता और भी बढ़ गई है।


घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा बेहद दुखद है और इससे एक परिवार पूरी तरह टूट गया है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।


वहीं इस घटना ने एक बार फिर बिजली तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर हाई टेंशन तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक तारों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।


Report: हरेराम दास

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें