ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपीलUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI की टीम फिर पहुंची शंभू गर्ल्स हॉस्टल, आर्किटेक्ट को क्यों लेकर आई?

NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है। टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची और सीन रीकंस्ट्रक्शन के लिए आर्किटेक्ट को भी साथ लाई।

NEET Student Death Case
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच को और भी तेज कर दिया है। सीबीआई वारदात से जुड़े हर पहलू की सघन जांच कर रही है। जांच के बीच सीबीआई की टीएम एक बार फिर से शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची हैं। सीबीआई की टीम अपने साथ आर्किटेक्ट को भी लेकर पहुंची है।


सीबीआई की टीम करीब दो घंटे तक शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रूकी और हॉस्टल के कंपार्टमेंटों की जांच की। इस दौरान हॉस्टल की वार्डर को भी बुलाया गया था, जहां सीबीआई की टीम ने उससे फिर से पूछताछ की है। दो घंटे की तफ्तीश के बाद सीबीआई की टीम वहां से रवाना हो गई। उस दौरान पटना पुलिस की टीम भी हॉस्टल के बाहर मौजूद रही।


बता दें कि सीबीआई से पहले पटना पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। मृतक छात्रा के परिजनों का दावा है कि उनकी बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है हालांकि पटना पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी थी। परिजनों का कहना था कि उन्हें पटना पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है।


कई दिनों की जांच के बाद जब पटना पुलिस के हाथ खाली रहे तब सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलूओं को खंगाल रही है। देखने वाली बात होगी कि सीबीआई कब तक इस मामले को सुलझा पाती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता