ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

छपरा में एक महिला की हत्या, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

CHHAPRA : सारण में भूमि विवाद में एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्त

छपरा में एक महिला की हत्या, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA :  सारण में भूमि विवाद में एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सारण जिले के मशरक थाना इलाके की है, जहां लखनपुर गांव से भूमि विवाद में एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है. इस घटना में 7 लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसके बाद दोनो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया.


इस घटना में दो महिला समेत आठ लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में गंभीर रूप से जख्मी एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान बबन सहनी की पत्नी विमला देवी के रूप में की गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.  

टैग्स